उत्तराखंडएक्सक्यूसिवदेशदेहरादूनधर्म कर्ममौसमराज्य

आज आसमान में दिखा खगोलिय घटना का अद्भुत नजारा, अनोखी रिंग में कैद हुआ सूरज, लोग हुए हैरान

Listen to this article

देहरादून।। आज देहरादून में आसमान में अजब खगोलीय घटना देखने को मिली।

आज दोपहर में सूरज की ओर जब लोगो ने देखा तो उन्हें सूरज के चारों तरफ एक गोला दिखाई दिया।

जिसे लेकर पूरे दिन सोशल मीडिया पर लोगो ने सूर्य की तश्वीरें एक दूसरे को भेजी। ऐसी खगोलीय घटना कभी कभार ही देखने को मिलती है।

वैज्ञानिक नजरिए से यह इस बात का संकेत है कि वातावरण में बहुत ज्यादा नमी है। असल में अंग्रेजी में इसे सन हेलो कहते हैं।

यह ऊंचाई वाले इलाकों में काफी दिखता है लेकिन कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दुर्लभ परिघटना सी है।

माना जाता है कि हेलो के बाद छह किमी या 20 हजार फीट पर अगर ऊंचे, विरल व सफेद साइरस बादल नजर आएं तो 24 से 48 घंटे में भारी बारिश होती है।

इन बादलों में बहुत से छोटे छोटे बर्फ के कण होते हैं, जो कि परावर्तन व अपवर्तन से प्रकाश को बिखेर देते हैं।

और हर व्यक्ति को अपने हिसाब से सूरज या चांद के चारो ओर गोला या प्रभामंडल सा दिखता है।

ये भी पढ़ें:  स्वास्थ्य मंत्री ने किया यूपी के मेडिकल व सहकारी संस्थानों का भ्रमण, महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा सुविधाओं की ली जानकारी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!