उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मराज्यस्वास्थ्य और शिक्षा

हर घर तिरंगा अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने Jolly Grant में निकाली तिरंगा रैली

Listen to this article

देहरादून। आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जॉलीग्रांट में तिरंगा रैली निकाली।

इस दौरान लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया।

इस तिरंगा रैली में जोलीग्रांट व आसपास की दर्जनों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं ने भाग लिया।

तिरंगा रैली कोठरी मोहल्ला जोलीग्रांट जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में सैनिक मोहल्ला/लेबर बस्ती जॉलीग्रांट आंगनबाड़ी से शुरू होकर आंगनबाड़ी केंद्र बिचली जोलीग्रांट आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची।

हाथों में तिरंगा लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

बाल विकास विभाग सुपरवाइजर रेनू लांबा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रैली, प्रभात फेरी आदि के माध्यम से जनमानस को जागरूक किया जा रहा है।

आजादी के इस महापर्व पर क्षेत्र में हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा।

इस अवसर पर लक्ष्मी कोठियाल, सुनीता राणा, मीना, किरण, रजनी रावत, सरोज, गीता, राधा, ऋतु, रजनी राणा, उषा शांति आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ, कहा – खेल महाकुंभ दे रहा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर

Related Articles

Back to top button