उत्तराखंडएक्सक्यूसिवखेलदेशदेहरादूनराज्यस्वास्थ्य और शिक्षा

700 खिलाड़ियों को पछाड़कर भानियावाला की इस भाई-बहन की जोड़ी ने जीता गोल्ड व रजत पदक, राष्ट्रीय कराटे में जीते हैं पदक

भानियावाला की इस भाई-बहन की जोड़ी ने राष्ट्रीय कराटे में जीते गोल्ड व रजत पदक

देहरादून। रक्षा बंधन पर डोईवाला वासियों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश वासियों के लिए राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2022 से एक बड़ी खबर आई है।

राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2022 में भानियावाला के एक भाई-बहन की जोड़ी ने गोल्ड व रजत पदक जीतकर क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन किया है। ये दोनों बच्चे दून पब्लिक स्कूल भानियावाला के विद्यार्थी हैं।

राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2022 का आयोजन बीते सात अगस्त को इंडोर स्टेडियम (आईसीएफ) चेन्नई में किया गया था।

जिसमें पूरे देश से 700 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता में कांटे के मुकाबले में डीपीएस भानियावाला पांचवी के छात्र अग्रिम नेगी ने अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाते हुए गोल्ड पदक अपने नाम किया।

 

वहीं अग्रिम की बड़ी बहन और डीपीएस भानियावाला में ही पढने वाली कक्षा नौ की छात्रा अग्रिमा नेगी ने इस चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त किया है।

भानियावाला की इस भाई-बहन की जोड़ी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीतने के लिए कड़ी मेहनत की है। जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय और उसके बाद एसएफए प्रतियोगिता में भी इस भाई-बहन की जोड़ी ने गोल्ड जीता है।

कोच विशाल ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें अग्रिम को गोल्ड व अग्रिमा को रजत पदक प्राप्त हुआ है। उसकी इस सफलता से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी से फिल्म निर्माता सुदीप्तो सेन एवं फिल्म पटकथा लेखक कमलेश पाण्डे ने की भेंट

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!