उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराज्य

आरिफ अली बने एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता

Dehradun. भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई ने डोईवाला निवासी आरिफ अली को राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है।

आरिफ अली को राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला व मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। आरिफ अली ने कहा कि सरकार ने महाविद्यालय में होने वाले छात्र संघ चुनाव की तिथि की घोषणा नहीं की है। छात्र-छात्राएं लगातार सरकार से देश और प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग कर रहे है।

बेरोजगार युवा प्रदेश में हुए भर्ती घोटालों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के बेरोजगारों युवाओं और छात्र-छात्राओं की लड़ाई एनएसयूआई डटकर लड़ेगी।

स्वागत करने वालो में डोईवाला गन्ना समिति के चेयरमैन मनोज नौटियाल, सागर मनवाल, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद कपरुवाण शास्त्री, डोईवाला यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष राहुल सैनी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव करतार नेगी, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर,

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष स्वतंत्र बिष्ट, गन्ना समिति के डेलीगेट मोंटी सैनी, गुरविंदर सिंह थोल, शुभम कांबोज, विवेक सैनी, सतनाम सिंह, अब्दुल अली, हिमांशु, सदाकत अली, अनुज कनौजिया, जावेद अली, समीर राणा, सुलेमान अली, सूरज भट्ट, मोइन खान, वसीम अली, आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!