उत्तराखंड

मुख्यमंत्री के आदेश के क्रम में ज़िलाधिकारी देहरादून द्वारा पूरे शहर की सीसीटीवी कैमरे से करवाई जाएगी निगरानी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इंवेस्टर समिट में किए गए सभी कार्यों के रखरखाव एवं निगरानी हेतु निर्देश दिये गये।

इस क्रम में जिलाधिकारी देहरादून द्वारा देहरादून शहर में इन्वेस्टर सम्मिट के दौरान किये गये डेकोरेशन/रिडवलपमेन्ट के कार्यो की निगरानी DICCC के अन्तर्गत लगाए गए कैमरो की मदद से करवाई हा रही है। जिलाधिकारी देहरादून ने यह भी आदेश दिए की जो जगह DICCC के कैमरो की नजर से दूर हैं वहां कि फोटोग्राफी एवं विडियोग्राफी करवाई जा रही है जिससे पूरे देहरादून शहर में हुए कार्यों का रखरखाव सुनिश्चित किया जा सके।

जिलाधिकारी देहरादून के अनुसार यह प्रयास किया जायेगा कि पूरे देहरादून शहर में हुए कार्यो को सी.सी.टीवी कैमरे से मॉनीटर किया जा सके।

ये भी पढ़ें:  श्रीनगर में मुख्यमंत्री धामी के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!