उत्तराखंड

माणा गांव में हिमस्खलन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मजदूरों की सुरक्षा की प्रार्थना की

देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनपद चमोली में माणा गांव के निकट बीआरओ द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से दबे मजदूरों की भगवान बदरी विशाल से सुरक्षा और कुशलता की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि हिमस्खलन की वजह से मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार मिला है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी श्रमिक सुरक्षित रहें। मंत्री ने कहा कि ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही ITBP, BRO और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद घटना पर नजर बनाए हुए हैं और मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति IMA पासिंग आउट परेड, भारतीय सेना को मिले 481अफसर, 9 महिला कैडेटों ने भी रचा इतिहास

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!