उत्तराखंड

उत्तराखंड के क्रिकेटर आकाश मधवाल ने सीएम धामी से की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के क्रिकेटर आकाश मधवाल ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उन्हें सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उत्तराखंड के क्रिकेटर आकाश मधवाल ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम से खेलते हुए गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र नेगी एवं संजय सिंह भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें:  अपराधियों के हर पैंतरे को नाकाम करती दून पुलिस अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गई स्कूटी हुई बरामद

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!