भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की कार्यकर्ताओं के सेवा कार्यो की समीक्षा, कार्यकर्ताओं को दिए ये निर्देश

कोरोना से पीडित कार्यकर्ताओं की मदद को चार सदस्यीय टीम का गठन
Dehradun. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा चलाई जा रही सेवा कार्यो की वर्चुअल समीक्षा की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कोरोना का प्रभाव अब कम हो रहा है। लेकिन अभी भी ज्यादा सतर्क होने की आवश्यकता है। हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाना कार्यकर्ताओं का लक्ष्य होना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना फैलने से रोकने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। राज्य भर में जिले स्तर पर 15 कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।
उन केंद्रों का संपर्क बूथ लेवल तक है। मास्क और सैनिटाइजर का वितरण व स्वास्थ्य विभाग व अस्पताल से संपर्क कर ब्लड की जरूरत पड़ने पर ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने जिले में कोरोना से पीडित कार्यकर्ताओं की मदद को चार सदस्यीय टीम का गठन करने के लिए कहा। उन्होंने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने व प्रभावितों की मदद के लिए सेवा के कार्य बूथ स्तर तक विस्तार करने के लिए कहा।
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संगठन द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्य व सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने की। वर्चुअल बैठक में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ,राजेंद्र भंडारी सुरेश भट, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मेयर अनीता ममगाईं,
विधायक सहदेव पुंडीर, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, कुसुम कंडवाल जिला महामंत्री अरुण मित्तल सुदेश कंडवाल, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत ,राजेश जुगलान, अमित शाह, विनय कंडवाल,शरद रावत, अमित डबराल,कमलेश उनियाल, सहित सभी भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।