उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटनमौसम

(मौसम) आकाशीय बिजली गिरने, हल्की बारिश और कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी

Dehradun. मौसम विभाग ने प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार के लिए हल्की बारिश और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का अनुमान जताया है।

वहीं मौसम विभाग ने शनिवार व रविवार के लिए प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने/बर्फबारी व मैदानी इलाकों में घने कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून जनपदों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा या हिमपात होने की संभावनाएं जताई हैं। राज्य के शेष स्थानों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात होने की संभावनाएं जताई गई है

शनिवार के दिन प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कुछ स्थानों तथा शेष जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा व हिमपात होने की संभावनाएं जताई गई हैं।

ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में हिमपात होने की संभावना है। जबकि रविवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई हैं।

मौसम विभाग ने शनिवार के दिन प्रदेश के गढ़वाल क्षेत्र में कहीं कहीं ओलावृष्टि होने व आकाशीय बिजली गिरने की संभावनाओं के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि रविवार के लिए प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों के कुछ भागों विशेषकर हरिद्वार, उधमसिंह नगर क्षेत्रों में मध्यम से घना कोहरा छाने का अनुमान जताया गया है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की आवश्यकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!