उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

दून भवानी स्कूल रानीपोखरी के इस शिक्षक को मिला ‘टीचर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

देहरादून। शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दून भवानी इंटरनेशनल स्कूल के अध्यापक विनोद प्रसाद गोदियाल को ‘टीचर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस उपलक्ष्य में विद्यालय के मैनेजमेंट व स्टाफ ने श्री गोदियाल को बधाई दी।

यह पुरस्कार दिव्य हिमगिरि, VMSD उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी, SRADSTA के सम्वेत सौजन्य से प्रतिवर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यापकों एवं प्रधानाचार्यों को दिया जाता है।

इस वर्ष यह पुरस्कार समारोह उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय सुद्दोवाला ,चकराता रोड देहरादून में आयोजित किया गया।

ये भी पढ़ें:  दून पब्लिक स्कूल में हुआ बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन: एनडीएस स्कूल और आरआईएस स्कूल ने जीती बास्केटबॉल चैंपियन ट्रॉफी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!