अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

डोईवाला: नगर पालिका वार्ड दो में बंदरों का आतंक, गई लोग घायल

देहरादून। नगरपालिका डोईवाला के अंतर्गत वार्ड नंबर दो यादव बस्ती में लगातार बंदरों के हमले से अनेकों महिलाएं घायल हो रही हैं।

बृहस्पतिवार को भी शिव कुमारी देवी पर बंदरों ने हमला कर दिया। जिसके चलते महिला के सिर पर चोट आ गई। और महिला के सिर में टांके लगाने पड़े।

इससे पहले भी रेखा, बाला, कृष्णा देवी, गौरव यादव, सागर यादव, बीना देवी, संध्या देवी, कनिष्का, पूनम देवी, काका, विकी यादव आदि पर बंदरों ने हमला किया है।

भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष विनय कंडवाल व भानियावाला के पूर्व प्रधान रामकिशन ने घायल शिव कुमारी देवी के आवास पर पहुंच कर शिव कुमारी देवी की कुशलक्षेम पूछी। और कहा कि जल्द ही वन विभाग से मिलकर इस मामले में कार्रवाई करवाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं, तीर्थयात्रियों से पांच संकल्पों का पालन करने का किया आग्रह

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!