उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीति

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व युकां के प्रदेश सचिव रहे मनीष ने थामा भाजपा का दामन

डोईवाला। डोईवाला डिग्री कॉलेज में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रहे मनीष यादव ने भाजपा का दामन थाम लिया।

दून जायका होटल भानियावाला में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर व भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण गैरोला ने मनीष को पटका पहना कर भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल कराने में बीजेपी के जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत की अहम भूमिका रही है। भाजपा ज्वाइंन करने के बाद मनीष यादव ने कांग्रेस के खिलाफ बोलने से तो परहेज किया किया लेकिन हरीश रावत के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कांग्रेस पर परिवाद का आरोप लगाते हुए मोहित शर्मा के साथ छल करने का आरोप लगाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल व संचालन जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत ने किया। इस दौरान विधानसभा प्रभारी संदीप गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजकुमार, प्रवासी प्रभारी अंजना शर्मा, सीमा कन्याल, प्रदीप नेगी, विक्रम सिंह नेगी, चंद्रभान पाल, जेपी गैरोला, रोहित छेत्री प्रकाश कोठारी, अभिषेक लोधी, गुड्डू मिश्रा, मनोज पाल अमित कंडवाल,मनमोहन नोटियाल, सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड में युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए M3M Foundation और कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के बीच MoU पर हस्ताक्षर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!