उत्तराखंडएक्सक्यूसिवदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटनमौसमराज्य

सावधान: उत्तराखंड के इन इलाकों में बारिश का रेड अलर्ट- चेतावनी जारी

उत्तराखंड। मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड में कुछ जिलों में बारिश का रेड अलर्ट और कुछ जिलों में यलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी जारी की गई है।

इन जिलों में यलो अलर्ट: शुक्रवार को चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर और पिथौरागढ में बहुत भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया  है।

इन जिलों में रेड अलर्ट: शनिवार के दिन मौसम विभाग के अनुसार चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर में कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी और कुछ स्थानों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागड में भी बहुत भारी बारिश हो सकती है।

यहां बारिश का यलों अलर्ट: वहीं रविवार को मौसम विभाग द्वारा देहरादून, बागेश्वर व पिथौरागढ में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि उत्तराखंड के बाकि जिलों में पर्वतीय जिलों में शुक्रवार से रविवार तक तेज बौछारों के साथ हल्की से मध्यम बारिश और प्रदेश के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान जताया गया है।

ये भी पढ़ें:  बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश; नहर की सफाई में लापरवाही पर सिंचाई विभाग से स्पष्टीकरण तलब, जलापूर्ति रोस्टर के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!