उत्तराखंडएक्सक्यूसिवदेशदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटनराज्य

Weather Update- उत्तराखंड के इन दो जिलों में इस दिन बारिश/बर्फबारी की संभावनाएं, वहीं इन दो जिलों में बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी की

संभावनाएं जताई हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के कुछ मैदानी जिलों

में बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को उत्तरकाशी

व देहरादून जनपदों में ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावनाएं

हैं। जबकि शेष इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

कोहरे की बात करें तो बृहस्पतिवार के दिन प्रदेश के मैदानी जिलों हरिद्वार व उधम

सिंह नगर में बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वही इन जिलों

में ठंड और घने कोहरे की वजह से प्रचंड शीतलहर की स्थिति भी बन सकती है।

जिसके लिए मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं प्रदेश के शेष इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

ये भी पढ़ें:  27 जनवरी को राज्यभर में मनाया जाएगा ‘यूसीसी दिवस’ – सीएम धामी, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में मील का पत्थर है यूसीसी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!