उत्तराखंडदेशदेहरादूनफिल्मीमनोरंजनराजनीतिराज्य

किन्नर जीवन पर बनी डॉक्युमेंट्री ‘ट्रांस्पिरिट’ का ट्रेलर रिलीज

देहरादून। भारतीय समाज और संस्कृति में किन्नरों के स्थान, उनसे जुडी कलाओं, विधाओं तथा उनके जीवन चरित से
जुड़े मूल्यों का यथार्थ चित्रण करती डोक्युमेंट्री फिल्म ‘ट्रांस्पिरिट’ का ट्रेलर देहरादून में रिलीज हुआ.

स्वामी सम्विदानंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म के ट्रेलर को उत्तराखंड सरकार में शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर रिलीज किया गया.

समाज में किन्नरों के जीवन से जुड़े मूल्यों के प्रति यथार्थ जानकारी का अभाव है तथा इस विषय पर काफी कम काम हुआ है.

बहुत समय से यह तबका समाज की उपेक्षा भी झेलता रहा. समाज की मुख्य धारा के साथ किन्नर समाज के इतिहास,
परम्पराओं और वर्तमान को यथार्थ रूप से दिखाने का एक अनुपम प्रयास इस चलचित्र के माध्यम से कियागया है.

शिक्षा मंत्री द्वारा इसे सराहा गया और शीघ्र ही राजधानी में इसकी बड़े स्तर पर स्क्रीनिंग में सहयोग का आश्वासन दिया गया. इस अवसर पर फिल्म के निर्देशक सम्विदानंद और उनकी टीम के सदस्य
मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार की पहल, प्रदेश भर में सरकारी आवासों के पुनर्निर्माण और नए निर्माण की योजना तेज

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!