उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किए बदरीविशाल के दर्शन

गोपेश्वर (चमोली)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की मनौती मांगी। रविवार माणा में आयोजित महोत्सव में भाग लेकर सीएम धामी भगवान बदरीविशाल के दर्शनों को बदरीनाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूजा अर्चना कर प्रदेश तथा देशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

इस दौरान बामणी गाँव की महिलाओं ने सीएम को शॉल भेंट किया। इस पर सीएम ने खुशी का इजहार किया। कर किए गए स्वागत पर प्रसन्नता व्यक्त की। इससे पूर्व जिलाधिकारी गौरव कुमार तथा पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने हेलीपैड पर सीएम को  पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। पुलिस बल की ओर से मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, दायित्वधारी रामचंद्र गौड़, जिला महामंत्री अरूण मैठाणी व विनोद कनवासी, डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र रावत, भुनेश जोशी, अनुज डिमरी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  सीएम धामी का बड़ा विकास पैकेज; सड़क, पुल, भवन और धार्मिक स्थलों के निर्माण को करोड़ों की मंजूरी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!