अपराधउत्तराखंडदेशदेहरादूनराज्य

Dehradun Airport टोल बैरियर से कंप्यूटर और इलेक्ट्रॅानिक डिवाइस हुए चोरी

Dehradun. जौलीग्रांट एयरपोर्ट टोल बैरियर से अज्ञात चोरों द्वारा कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चोरी कर लिए गए हैं।

सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एयरपोर्ट परिसर के अंदर दाखिल होने वाले मार्ग पर लगाए गए टोल बैरियर से कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चोरी कर ली। टोल बैरियर जब मंगलवार सुबह टोल पर पहुंचे तो उन्हे चोरी का पता चला।

जिसकी सूचना उन्होंने एयरपोर्ट प्रशासन को दी। एयरपोर्ट प्रशासन ने चोरी की शिकायत संबधित पुलिस चौकी और पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी है।

एयरपोर्ट सुबह तड़के छह बजे के लगभग खुल जाता है। जिसके बाद टोलकर्मी भी टोल पर पहुंच जाते हैं। और रात करीब नौ या दस बजे के बाद फ्लाइटों की आवाजाही बंद होने के बाद टोल भी बंद हो जाता है।

जिसके बाद अज्ञात चोरों द्वारा टोल ऑफिस से कंप्यूटर और इलेकट्रॉनिक डिवाइस चोरी कर लिए गए।

देहरादून एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि टोल बैरियर में हुई कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चोरी की तहरीर संबधित पुलिस चौकी और पुलिस के उच्च अधिकारियों को दे दी है।

ये भी पढ़ें:  जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!