उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीति

किसान आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन, केंद्र सरकार का पुतला फूंका

भाजपा नेता अपना स्वागत करवाने को पानी की तरह बहा रहे पैसा: कांग्रेस

डोईवाला। कृर्षि कानून के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को कांग्रेस ने अपना सर्मथन देते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

डोईवाला के माजरीग्रांट में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेसियों ने कहा कि वो किसान आंदोलन को पूर्ण रुप से समर्थन दे रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड का हर किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता देश के अन्नदाता के साथ खड़ा है।

कहा कि जिन किसानों के लिए कानून बनाया गया जब वो ही खुश नहीं हैं तो फिर ऐसे कानून बनाए ही क्यों गए हैं। केंद्र सरकार को चाहिए कि किसानों की बात मानते हुए तीनों काले कानूनों को वापस ले।

कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना स्वागत कराने के लिए करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा रहे हैं। लेकिन ठंड में आंदोलनरत किसानों की कोई सुनवाई को तैयार नहीं है। प्रदर्शन करने में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत सिंह बॉबी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमरजीत सिंह, युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल सैनी, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जसवंत सिंह,

जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रीतपाल सिंह, सर्वजीत सिंह, किसान नेता अमरजीत सिंह फौजी, रविंद्र सिंह फौजी, जसवंत सिंह फौजी, अजीत सिंह, न्याय पंचायत अध्यक्ष प्रदीप सिंह, गुरवंत सिंह, बलवंत सिंह, सुखबीर सिंह, जसपाल सिंह, स्वतंत्र बिष्ट, शेर सिंह पाल, दयाराम पाल, शेरसिंह, हरजिंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!