अपराधउत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीतिराज्य

रसोई गैस की बढती कीमतों को लेकर रायपुर और डोईवाला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला फूंका

Dehradun. रायपुर और डोईवाला विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा संयुक्त रुप से बढ़ती महंगाई व रसोई गैस की कीमतों में रोज हो रही मूल्यवृद्धि के विरोध में भाजपा की केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया।

कार्यक्रम संयोजक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मनीष कुमार नागपाल व पौराणिक संगठन कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष आशीष नौटियाल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि जब से भाजपा की सरकार सत्ता में काबिज हुई है उसी दिन से लगातार रसोई गैस की कीमतों में मूल्य वृद्धि हो रही है।

गरीब को चूल्हा जलाना भी मुश्किल हो गया है। डीजल पेट्रोल और अन्य खाद्य सामग्री पर भी लगातार मूल्य वृद्धि की जा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन जोशी ने भी मूल्य वृद्धि को गैर जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि भाजपा लगातार गरीब आदमी पर चोट करती जा रही है।

महानगर पौराणिक कांग्रेस संगठन के अध्यक्ष आशीष नौटियाल ने भी इस मूल्य वृद्धि को गैर जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि देश की जनता के साथ भाजपा की सरकार लगातार कुठाराघात कर रही है। जिसका खामियाजा देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस मूल्य वृद्धि को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

पुतला फूंकने वालों में प्रदेश प्रवक्ता सूरत सिंह नेगी, प्रदेश सचिव टीटू त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष विजय गुप्ता, वरिष्ठ नेता मनोज तालियांन, वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह नेगी, वरिष्ठ नेता विनय कुमार, निधि नेगी, नीरू, विशाल, ज्योति देवी, प्रदीप रावत, कविता माही, राहुल, शकील मंसूरी, कामइंदर कुमार, शशिबाला कनौजिया आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  बिना अनुमति संचालित मस्जिद-मदरसा भवन पर एमडीडीए का शिकंजा; नोटिस, सुनवाई और मोहलत के बाद हुई कार्रवाई, अवैध निर्माण को किया गया सील

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!