उत्तराखंडदेशदेहरादून

500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला की मौत, युवक गंभीर घायल

पिथौरागढ़। आज दिनांक 28 मार्च 2022 को प्रातः जिला नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ से सूचना प्राप्त हुई कि सुवालेख नामक स्थान पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

 

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ
पोस्ट पिथौरागढ़ से उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।

 

एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन ईको मारुति कार UK05B1490 है, जिसमे 01 पुरुष व 01 महिला सवार थे, सुवालेख के समीप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई,

जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया व महिला की मौके पर मृत्यु हो गई।

 

एसडीआरएफ टीम द्वारा गहरी खाई में उतरकर उक्त युवक हीरा सिंह बिष्ट पुत्र पूरन सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी जगदम्बा कॉलोनी पिथौरागढ़ को घायल अवस्था में निकालकर 108 के माध्यम अस्पताल भेजा गया।

और व मृत महिला जानकी खाती पत्नी पूरन सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी जगदम्बा कॉलोनी पिथौरागढ़ के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

एसडीआरएफ
टीम में उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आरक्षी दीपक कापड़ी, प्रेम सिंह, खेमराज, दीपक जोशी, रामसिंह,कि अमित मिश्रा व भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड में विकास और स्वास्थ्य सेवाओं को रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने 218 करोड़ की दी वित्तीय स्वीकृति

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!