उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटनराजनीति

एयरपोर्ट टैक्सी यूनियन चुनाव में महेंद्र भारती विजयी

डोईवाला। जौलीग्रांट एयरपोर्ट ट्रैक्सी चालक व मालिक समिति के चुनाव में महेंद्र प्रसाद भारती 130 वोट पाकर विजयी रहे।

अध्यक्ष पद प्रत्याशी पद के लिए संजय सिंधवाल को 97 और जयेंद्र पुण्डीर को कुल 18 मत प्राप्त हुए। और भारती 33 मतों के अंतर से विजयी रहे। एक वोट अवैध रहा। उपाध्यक्ष पद पर रोशन सैनी कुल 144 वोट लेकर विजयी रहे। मदन सिंह को 94 मत प्राप्त हुए। जबकि 8 मत अवैध रहे। सचिव पद पर दीपक पांडे ने 99 वोट लेकर जीत दर्ज की। दिनेश कोठियाल को 73, चंद्रकिशोर उनियाल को 64 मत प्राप्त हुए। जबकि चार मत अवैध घोषित किए गए।

कोषाध्यक्ष पद पर कीर्ति सिंह नेगी 136 प्राप्त कर विजयी रहे। सुरेश प्रसाद लेखवार को 100 मत प्राप्त हुए। वहीं चार मत अवैध घोषित किए गए। सह  सचिव पद के पर मुकेश गौड 89 वोट लेकर विजयी रहे। घनश्याम सिंह रावत को 74 और चमन पंवार को 71 मत प्राप्त हुए। दो मत अवैध घोषित किए गए। प्रदीप कुमर व राजेंद्र सिंह पुण्डीर को निर्विरोध सदस्य चुना गया। यूनियन के चुनाव, चुनाव अधिकारी सभासद राजेश भट्ट व नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि सागर मनवाल की देखरेख में संपन्न हुए।

ये भी पढ़ें:  देहरादून महायोजना-2041: देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे, 28 जुलाई से 4 अगस्त तक एमडीडीए कार्यालय में दर्ज होंगे महायोजना-2041 पर सुझाव और आपत्तियां

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!