अपराधउत्तराखंडदेहरादून

मिस्सरवाला में नाली से लोहे का जाल चोरी

डोईवाला। अज्ञात चोरों द्वारा नगर पालिका वार्ड नंबर 1 में नाली से लोहे का जाल चोरी कर लिया।

स्थानीय निवासी देवेंद्र सिंह थापा ने कहां की मिस्सरवाला वार्ड नंबर 1 में उनकी दशकों पुरानी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। पास में ही काफी पुरानी नहर है। जिससे किसान अपने खेतों की सिंचाई करते हैं।

लोग नहर में कूड़ा-कचरा ड़ालते थे। जिस कारण उन्होंने अपने निजी खर्चे से एक लोहे का जाल नाली पर लगवाया था। जो 4 दिसंबर की रात चोरी हो गया है। जिससे फिर से लोग नाली में कूड़ा आदि फेंकने लगेंगे।

ये भी पढ़ें:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!