उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य और शिक्षा

स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की कक्षाएं कल से शुरू

अभिभावकों द्वारा अनुमति पत्र भी कॉलेज में जमा करना अनिवार्य

डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में 15 दिसबंर से स्नातक प्रथम वर्ष और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष प्रयोगात्मक विषय की कक्षाएं कल से संचालित की जाएंगी।

प्राचार्य डॉ डीसी नैनवाल ने बताया कि नियमित रूप से कक्षाएं शुरू करने का शासन द्वारा पत्र जारी कर दिया गया है। स्नातक प्रथम वर्ष और स्नातक पंचम सेमेस्टर के प्रयोगात्मक विषय की कक्षाएं तीस-तीस के बैच में संचालित की जाएंगी। छात्र-छात्राओं को मास्क पहनने पर ही महाविद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा।

और उन्हें अपने अभिभावकों द्वारा अनुमति पत्र भी महाविद्यालय में जमा करना होगा। महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर थर्मल स्कैनिंग एवं सैनिटाइजिंग की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। सभी छात्र छात्राओं को अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु डाउनलोड करना जरूरी होगा।

कोविड-19 की सुरक्षा गाइडलाइन तथा शिक्षण संबंधी अन्य जानकारी हेतु महाविद्यालय में नोडल अधिकारी/मुख्य शास्ता डा० आरएस रावत से संपर्क करेंगे। स्नातकोत्तर कक्षाओं के प्रयोगात्मक विषयों की कक्षाएं पच्चीस-पच्चीस के बैच में संचालित की जाएंगी।

इस अवसर पर प्रोफेसर एसपी सती, प्रोफेसर एमएस रावत, डॉ आरएस रावत, डॉक्टर एसके कुड़ियाल, डॉक्टर प्रतिभा बलूनी, डॉक्टर पूनम पांडे, डॉ रेखा नौटियाल, डॉक्टर दीपा शर्मा, डा० एसएस बलूड़ी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!