उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

बद्रीपुर-नवादा मार्ग बंद करने के विरोध में धरना-प्रदर्शन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

डोईवाला। डिफेंस कॉलोनी सोसायटी द्वारा गेट लगाकर बद्रीपुर, नवादा के दशकों पुराने मार्ग को रोकने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चोधरी ने मौके पर जाकर धरने-प्रदर्शन को अपना समर्थन देते हुए कहा कि इस मार्ग के बन्द होने के कारण आसपास के एक बड़े क्षेत्र की आबादी प्रभावित हो रही है। जिससे अपने बैंक जाने, स्कूल, पोस्ट ऑफिस जाने वाले आम लोगों व विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना काल में डिफेंस कॉलोनी सोसायटी द्वारा जनविरोधी कार्य किया गया है।

कहा कि किसी का भी रास्ता बंद नहीं किया जा सकता है। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए जनहित को देखते हुए स्थानीय लोगों का रास्ता खोल देना चाहिए। मौके पर पार्षद सचिन थापा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहित वालिया, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य तेजेंद्र रावत, पूर्व प्रधान बद्रीपुर विजेंद्र वादिया, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सागर बिष्ट, आशीष खत्री, नीरज त्यागी, कुलदीप कुमार, विमल कटारिया आदि मौजूद रहे।

 

ये भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड: सोलर पैनल लगाने वालों को बड़ी राहत, अब नहीं काटने पड़ेंगे UPCL दफ्तरों के चक्कर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!