उत्तराखंडदेशदेहरादूनस्वास्थ्य और शिक्षा

प्रत्येक परिवार की स्वास्थ संबधी रिपोर्ट देने के निर्देश

आंगनबाड़ी अपने क्षेत्र के हर परिवार का स्वास्थ संबधी आंकड़ा करेंगी तैयार

Dehradun. कोरोना रोकने को सरकार ने कई प्लान बनाएं हैं। वहीं इसके लिए कई टीमें भी तैयार की गई हैं।

पुलिस और प्रशासन लॉक डाउन की व्यवस्था सुचारू बनाए रखने को जी-जान से जुटे हुए हैं। वहीं स्वास्थ विभाग अलर्ट मोड़ में रहकर पूरी मेहनत से कार्य कर रहा है। बाल विकास विभाग भी इस समय सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए लोगों की मदद कर रहा है।

टेक होम राशन को घर-घर जाकर बांटने, आरोग्य सेतु एप लोगों से डाउनलोड करवाने के बाद अब आंगनबाड़ी को अपने सर्वे क्षेत्रों के परिवारों की स्वास्थ संबधी रिपोर्ट देने को कहा गया है। आंगनबाड़ी अपने सर्वे क्षेत्र से प्रत्येक दिन चार परिवारों के स्वास्थ संबधी डाटा को तैयार कर अपने अधिकारियों को देंगी। ये जानकारी संबधित विभाग और सरकार तक जाएगी।

जिससे लोगों को कोरोना से बचाने में मदद मिलेगी। सुपरवाइजर रेणु लांबा ने कहा कि सामुदायिक निगरानी के तहत सभी आंगनबाड़ी को अपने सर्वे क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक खुद अनिवार्य रूप से जाकर उस परिवार के सभी सदस्यों की स्वास्थ रिपोर्ट तैयार कर प्रमाणिक सूचना देनी है।

31 मई तक जिन महिलाओं के प्रसव की संभावित तिथि है। ऐसी महिलाओं की सूचना भी आंगनबाड़ी को देनी है। जिससे ऐसी महिलाओं की मदद की जा सकेगी। कहा कि सभी लोगों को अपने परिवारों की सही जानकारी आंगनबाड़ी को देनी है। जिससे जरूरत पड़ने पर उन परिवारों की मदद की जा सकेगी।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने IFS अधिकारियो को बाँटे प्रमाण पत्र, दीक्षांत समारोह में कही ये बात..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!