

डोईवाला। भाजपा ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 129 वी जयंती लॉक डाउन के कारण सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सभी मंडलों में सादगीपूर्ण मनाई।

भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर के दिशा-निर्देश पर सभी कार्यकर्ताओं ने घर पर रहते हुए अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पुंडीर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्येक मंडल में भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान फीड द नीडी के अंतर्गत कम से कम 2 गरीब बस्तियों में राशन किट बांटनी है। वेयर फेस कवर, स्टे सेफ कैंपेन के अंतर्गत घर में बनाए गए फेस कवर भी इन बस्तियों में बांटने हैं।

पुण्डीर ने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले भारत रत्न पूज्य बाबा साहेब ने संविधान के रूप में देश को जो सौगात दी है उससे भारत का लोकतंत्र दुनिया में सबसे मजबूत है। यह जानकारी जिला मीडिया संपूर्ण सिंह रावत ने दी है।


Dear dainikaamogh.com administrator, Keep up the good work, admin!
Dear dainikaamogh.com owner, Thanks for the well-researched and well-written post!