Uncategorized

डोईवाला: शिवरात्रि पर शिव मंदिरों में भक्तों ने की विशेष पूजा-अर्चना

Listen to this article

डोईवाला। डोईवाला क्षेत्र के मंदिरों में शिवरात्रि पर्व पर भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

 

शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्ति गीत गुजरने लगे। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर प्रसाद

व जलाभिषेक किया। जिसके लिए लंबी लाइनें लगी रही। लोगों ने शिव मंदिरों में धूप,

दीप, बेलपत्र आदि के साथ जलाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की। थानों क्षेत्र,

रानीपोखरी, जौलीग्रांट, अठूरवाला, भानियावाला, डोईवाला नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में

 

शिवरात्रि पर्व पर अठूरवाला में मेले का आयोजन।

शिवरात्रि पर्व पूरी श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। शिवरात्रि पर्व पर डोईवाला के कई

स्थानों में मेले का आयोजन भी किया गया। जिसमें खासकर बच्चों ने झूलों का आनंद

लिया। वहीं मेलों में लगाए गए विभिन्न खाने के स्टॉल में बच्चों व महिलाओं ने खूब

लुत्फ उठाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!