उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीतिराज्यस्वास्थ्य और शिक्षा

डोईवाला चीनी मिल: 120 दिन में 26,99,350 कुन्तल गन्ना पेराई कर 2,63,740 कुन्तल चीनी का रिकॉर्ड बनाया

देहरादून। डोईवाला चीनी मिल द्वारा विगत 120 दिन में 26,99,350 कुन्तल गन्ना पेराई कर

2,63,740 कुन्तल चीनी का रिकॉर्ड बनाया गया है।

विगत पेराई सत्र 2021-22 में 152 दिन में कुल 28,71,890 कुन्तल गन्ना पेराई कर मिल में कुल

 

2,63,710 कुन्तल चीनी का उत्पादन हुआ था।
जबकि वर्तमान में चल रहे पेराई सत्र 2022-23

में मिल द्वारा मात्र 120 दिन में 26,99,350 कुन्तल गन्ना पेराई कर 2,63,740 कुन्तल चीनी

का उत्पादन किया है। जिससे स्पष्ट है कि विगत पेराई सत्र 2021-22 की अपेक्षा इस पेराई सत्र

में लगभग 32 दिन पूर्व 1,72,540 कुन्तल कम गन्ना पेराई कर पिछली बार उत्पादित चीनी से

अधिक चीनी का निर्माण कर लिया गया है। विगत पेराई सत्र 2021-22 में प्लान्ट

यूटिलाईजेशन 79.10% था वहीं वर्तमान पेराई सत्र 2022-23 में प्लान्ट यूटिलाईजेशन

89.98% है। विगत पेराई सत्र 2021-22 में लगभग 567 घण्टे की बन्दी हुई थी जबकि

वर्तमान पेराई सत्र में आतिथि तक कुल 132.30 घण्टे की बन्दी हुई है। सम्पूर्ण विगत

पेराई सत्र 2021-22 में कृषकों द्वारा आपूर्ति किये गये गन्ने का मिल स्तर पर कुल 37.45

करोड़ का भुगतान किया गया था जबकि वर्तमान पेराई सत्र 2022-23 में गन्ना मूल्य मद

में लगभग रू0 40.01 करोड़ से अधिक धनराशि का भुगतान मिल स्तर से किया जा चुका है।

अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि मिल कर्मचारियों व किसानों के सहयोग ये

चीनी मिल ने बड़े लक्ष्य को हासिल किया है।

ये भी पढ़ें:  मंगलसूत्र पर गर्म हुई सियासत, पीएम के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष का तीखा हमला

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!