उत्तराखंडदेहरादून

रानीपोखरी में ई-पंचायत जन सेवा केंद्र की शुरुआत

डोईवाला। ग्राम पंचायत रानीपोखरीग्रांट में ई-पंचायत जन सेवा केंद्र की शुरुआत की गई है।

इस केंद्र के खुल जाने से क्षेत्रवासियों को दस्तावेज बनाने की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। राज्य सरकार ने ब्लॉक के न्याय पंचायत स्तर पर एक ई पंचायत जन सेवा केंद्र खोलने की व्यवस्था की है। इसलिए रानीपोखरी में भी लोगों की सुविधाओं को ई पंचायत केंद्र खोला गया है।

न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाली लगभग 10 से अधिक पंचायतों का इसका लाभ मिलेगा। ग्रामीण इस सेवा केंद्र के माध्यम से परिवार रजिस्टर की नकल, विभिन्न प्रमाण पत्रों के बनवाने के लिए ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सकेगा।

ई पंचायत सेवा केंद्र का संचालन सार्वजनिक सेवा केंद्र सीएससी के माध्यम से किया जाएगा। ई पंचायत जन सेवा केंद्र के शुभारंभ के दौरान ग्राम प्रधान सुधीर रतूडी, ग्राम पंचायत अधिकारी स्वाति तिवारी, वार्ड सदस्य विनोद रावत, रुचि, रविंद्र राणा, प्रवीण सिंह रावत, चंद्र शील भट्ट, उपप्रधान आस्था नेगी, कंप्यूटर ऑपरेटर वंदना और सीएससी संचालन प्रवीण वर्मा उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  गांव की प्रतिभाओं को मैदान से मंजिल तक पहुंचा रही धामी सरकार, खेल महाकुम्भ में उमड़ा 3.35 लाख खिलाड़ियों का हुजूम

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!