उत्तराखंडदेहरादूनराज्य

एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसियेशन के तत्वाधान में पुलिस परिवार की महिलाओं/महिला कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण को लिए एसडीआरएफ जॉलीग्रांट में निशुल्क मैडिकल कैंप का आयोजन किया गया।

मेडिकल कैम्प में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डोईवाला से महिला चिकित्सक डा0 ज्योति मय कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर व नर्सिंग स्टाफ, सीमा डेंटल कॉलेज से डॉ राहुल व डॉ विभुति दन्त चिकित्सक ,डॉ वंदना, आयुर्वेदिक डॉक्टर और डॉ लाल पैथ लैब से कृष्ण मय लैब टेक्नीशियन टीम द्वारा उपस्थित सभी एसडीआरएफ परिवार की महिलाओं/महिला कर्मियों का चिकित्सा परीक्षण किया गया।

परीक्षण के दौरान पायी गई बीमारियों/समस्याओं के उपचार हेतु निशुल्क दवाईयां व उचित चिकित्सकीय परामर्श दिये गए। साथ ही कोलेस्ट्रॉल, हीमोग्लोबिन व शुगर की निःशुल्क जांच भी की गई।

इस अवसर पर उपवा अध्यक्षा डॉ0 अलकनन्दा अशोक, सेनानायक मणिकांत मिश्रा, राजीव रावत, शिविरपाल आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर पौड़ी में सात स्थानों पर राज्य स्तरीय आपदा मॉक ड्रिल, परखी गयी तैयारियां

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!