उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराज्य

पन्ना प्रमुख की भूमिका अहम, भानियावाला में भाजपा ने की बैठक

Listen to this article

डोईवाला। भारतीय जनता पार्टी भानियावाला कार्यालय में बूथ सशक्तिकरण अभियान

योजना के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमे जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि चुनाव में पन्ना प्रमुख की भूमिका बहुत

अहम होती है। 54 बूथों पर 14 शक्ति केंद्र बनाए जाएंगे, बूथ सशक्तिकरण अभियान

भाजपा के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है, हर बूथ पर जाकर लाभार्थियों और नगर के

लोगों को भाजपा सरकार की सभी योजनाओं को समझाएं,नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी ने

कहा कि बूथ सशक्तिकरण के तहत मन की बातप्रमुख, व्हाट्सएप ग्रुपप्रमुख,

लाभार्थीप्रमुख, महिला प्रमुख, युवा प्रमुख, बनाए जाने हैं और जल्द ही सभी 14 शक्ति

केंद्रों के संयोजक की घोषणा कर दी जाएगी, मंडलमहामंत्री रविंद्र बेलवाल और मनमोहन

मनमोहन नौटियाल ने पदाधिकारियों से कहा कि पार्टी के सभी कार्य को प्रभावी तरीके से

करना है। आगामी आने वाले नगरपालिका चुनाव और लोकसभा चुनाव में अभी से अपनी

तैयारियों में जुटे रहना है। बैठक में उपाध्यक्ष प्रेम सिंह पम्मी राज, कोमल देवी, मीडिया प्रभारी

भारत गुप्ता, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष आरती लखेड़ा, सुंदर लोधी,अंकित काला, गणेश

रावत,गुड्डू मिश्रा, अवतार सिंह, कृष्णा तड़ियाल, अमित कुमार, पुष्कर सिंह नेगी, पूनम तोमर

आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  कल पहुंचेंगे पीएम मोदी… कई रूट रहेंगे डायवर्ट… प्लान देखकर ही घर से निकलें

Related Articles

Back to top button