अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

चमोली में पहाड़ से पत्थर गिरने से मकान हुआ ध्वस्त, 5 लोग दबे एक महिला की हुई मौत

चमोली। चमोली में पहाड़ से पत्थर गिरने से एक मकान हुआ ध्वस्त हो गया। जिसमे 5 लोग दब गए और एक महिला की मौत हो गई।

आज दिनाँक 22 अक्टूबर 2022 को जनपद नियंत्रण कक्ष द्वारा SDRF को सूचित कराया गया कि थराली पैनगढ़ में दो से तीन मकानों में मलवा आ गया है जिसमें 3 से 4 लोगों के दबे होने की सम्भावना है।

उक्त सूचना पर सेनानायक SDRF, मणिकांत मिश्रा द्वारा SDRF रेस्क्यू टीम को तत्काल घटनास्थल पर त्वरित रेस्क्यू हेतु रवाना करने के लिए निर्देशित किया गया।

घटनास्थल पर भूस्खलन के कारण पहाड़ से एक बहुत बड़ा पत्थर मकान से टकरा गया था। जिससे मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया, जिसमे पांच लोग दबे हुए थे।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक घायल व्यक्ति को क्षतिग्रस्त लेंटर के नीचे से रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल भेजा गया। जबकि एक व्यक्ति लेंटर के नीचे दबा है।
जिसे निकालने हेतु टीम प्रयासरत है। दो घायलों को पूर्व में ही अस्पताल भेज दिया गया है। एक महिला की मृत्यु हो गई है।

ये भी पढ़ें:  पित्थुवाला खुर्द में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, लगभग एक बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!