अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराज्य

अंकिता हत्याकांड के आरोपियों का बच पाना मुश्किल: प्रेमचंद अग्रवाल

Dehradun. गंगा भोगपुर स्थित रिजॉर्ट में कार्यरत युवती के साथ हुई घटना की निंदा करते हुए डोईवाला में व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों की ओर से शोक सभा आयोजित की गई। और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजलि अर्पित की गई।

गुरुवार को अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित शोकसभा में कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि एक बिटिया के साथ इस तरह की घटना दुखद और निंदनीय है। ऐसी घटनाएं हमारे उत्तराखंड ही नहीं बल्कि किसी भी राज्य व समाज में स्वीकार्य नहीं हैं।

डा. अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस मामले में सख्त निर्णय के बाद आरोपियों का बच पाना मुश्किल है। साथ ही संबंधित व्यक्ति के रिसॉर्ट पर भी कार्रवाई की गई है,

कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार परिजनों के साथ है, बिटिया के परिजनों को न्याय मिलेगा। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। इस मौके पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष डोईवला रमेश वासन, अमर गुप्ता, महेश गुप्ता, अनूप अग्रवाल, बलिराम,

ईश्वर चंद, प्रेम सिंह, अनूप शर्मा, विनय जिंदल, नरेंद्र गोयल, कैलाश मित्तल, नवनीत अग्रवाल, सुभाष गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, इंद्रेश अरोड़ा, सुबोध जिंदल, अजय गुप्ता, बॉबी नारंग आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!