
सौंग नदी के तट पर हुआ अंतिम संस्कार
देहरादून। डोईवाला क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार रजनीश सैनी की माता कोमल लता सैनी (75) का बिमारी के बाद जौलीग्रांट अस्पताल में निधन हो गया।
उन्हे बीते 12 अक्टूबर को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां रविवार तड़के उनका निधन हो गया। डोईवाला में सौंग नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पत्रकार की माता के निधन पर क्षेत्र के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
वो अपने पीछे एक पुत्र और तीन पुत्री छोड़ गई हैं। रजनीश सैनी ने कहा कि उनकी माता का ईलाज जौलीग्रांट में किया जा रहा था। उन्हे किडनी और हार्ट की बीमारी के चलते जौलीग्रांट के आईसीयू में भर्ती किया गया था। जहां उपचार के दौरान उन्होंने रविवार तड़के अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार में पूर्व लोक सेवा आयोग अध्यक्ष डां0 डीपी जोशी, ब्रिगेडियर सेनि0 रणजीत सिंह, उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसियशन के अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल, महामंत्री आलोक शर्मा, प्रदेश संयोजक संजीव पंत, भाजपा नेता करण वोरा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री, अवतार नेगी, मोहित उनियाल, उम्मेद नेगी, निशांत मिश्रा आदि शामिल हुए।
सीएम ने फोन पर दी सांत्वना
डोईवाला। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्रकार रजनीश सैनी को फोन पर सांत्वना देते हुए दुख व्यक्त किया। सीएम ओएसडी जगदीश चंद्र खुल्बे आदि ने भी फोन करके सैनी को सांत्वना दी है।