उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीति

28 वे 29 मार्च को ड्रेड यूनियन की हड़ताल में शामिल होंगे डोईवाला के किसान

Dehradun. अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी की एक बैठक डोईवाला गन्ना सोसाइटी के किसान भवन में सम्पन्न हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और किसानों व जनता से जुड़े हुए सवालों को उठाते हुए उन पर आंदोलन करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में गांव में एक कमेटी बनाई जाएगी। आगामी 16 मई को ग्राम कमेटियों का गठन करते हुए डोईवाला मण्डल में सम्मेलन किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सजवाण और प्रदेश महामंत्री गंगाधर नौटियाल ने उपस्थित साथियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 28 वे 29 मार्च को सरकार की मजदूर व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ ड्रेड यूनियन की हड़ताल में प्रतिभाग करेंगे।

बैठक में जिला सचिव कमरुद्दीन, शिव प्रसाद देवली, ज़ाहिद अंजुम, राजेंद्र पुरोहित, और पुरुषोत्तम बडोनी ने भी अपने विचार रखे। कहा कि सैकड़ो आंदोलित किसानों की शहादत के बावजूद लखीमपुर में शहीद हुए किसानों के हत्यारे आशीष मिश्रा को जमानत मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

बैठक में जिला सचिव कमरूद्दीन, प्रदेश महामंत्री गंगाधर नौटियाल, कोषाध्यक्ष शिव प्रसाद देवली, राजेन्द्र पुरोहित, पूरण सिंह, जीत सिंह, जगजेत सिंह, करेशन सिंह, सरजीत सिंह, फूल सिंह, मुहम्मद हनीफ, अनूप पाल, बलविंदर सिंह, आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारत की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक को बताया देश और प्रदेश की शान

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!