अपराधउत्तराखंडदेशदेहरादूनराज्य

रुद्रपुर में स्थित ब्रिटेनिया कंपनी में लगी भीषण आग, बचाव कार्य जारी

ऊधमसिंह नगर। रुद्रपुर में स्थित  ब्रिटेनिया कंपनी में भीषण आग लग गई।

रात्रि लगभग 01:30 बजे आपदा कंट्रोल रूम रुद्रपुर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि रुद्रपुर में ब्रिटेनिया कंपनी में भीषण आग लग गयी है, जिसमें राहत एवं बचाव कार्य हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही निरीक्षक बालम सिंह बजेली के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम बिना समय गँवाये मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा फायर सर्विस व जिला पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए भीषण आग पर काबू पाया जा रहा है। किसी प्रकार की जनहानि नही है।

रेस्क्यू टीम का विवरण:-
1. निरीक्षक बालम सिंह बजेली
2. का0 इंद्रनाथ
3. का0 प्रकाश मेहता
4. का0 सतीश पांडे
5. का0 चंदन मेहता
6. का0 चा0 अमित मिश्रा

मीडिया सैल,
SDRF, जॉलीग्रांट,
देहरादून।

ये भी पढ़ें:  2018 बैच के IPS अधिकारी अजय गणपति ने संभाली SDRF की कमान, आपदा में त्वरित कार्रवाई, रेस्क्यू टीम की सुरक्षा और बल की दक्षता बढ़ाना सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!