अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

शराब पर ओवर रेटिंग करना पड़ा महंगा- भानियावाला अंग्रेजी ठेका कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून। संजय कुमार पुत्र राजेंद्र निवासी डोईवाला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वो बीते 19 अगस्त को रात करीब 9:55 बजे भानियावाला फ्लाई ओवर के पास अंग्रेजी शराब के ठेके पर बियर की केन लेने गए।

तो ठेका कर्मी ने उनसे प्रति केन निर्धारित मूल्य से अधिक 20 रूपए प्रति केन मांगे।

अधिक मूल्य देने से मना करने पर ठेक कर्मी उनके साथ गाली-गलौच करने लगा। पुलिस से शिकायत की बात कहने पर ठेका कर्मी ने जान से मारने की बात कही।

 भानियावाला फ्लाई ओवर के पास अंग्रेजी शराब के ठेका कर्मी राजेश के खिलाफ संबधित धाराएं  504, 506 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें:  एसएसपी दून के निर्देशों पर हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, वाहन की छत में बैठकर हुड़दंग करने वाले युवक को लिया हिरासत में

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!