उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीति

डोईवाला में फायर ब्रिगेड की मांग को लेकर विधायक से मिले जनप्रतिनिधि

डोईवाला। फायर ब्रिगेड की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला से मुलाकात की।

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व में विधायक को एक ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमे मांग की गई कि डोईवाला क्षेत्र में अग्निशमन वाहन की अति शीघ्र व्यवस्था की जाय।

जिससे डोईवाला क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा। विधायक ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर शीघ्र अग्निशमन वाहन की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।

ज्ञापन देने वालो में सभासद ईश्वर रोथन, मनमोहन नौटियाल, जसविंदर चौहान, रतन सिंह मखलोगा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड : सोलर पैनल लगाने वालों को बड़ी राहत, अब नहीं काटने पड़ेंगे UPCL दफ्तरों के चक्कर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!