उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

डोईवाला अस्पताल मुद्दे पर फिर गरमाई राजनीति, अनुबंध समाप्त करने की उठी मांग

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने डोईवाला विधायक ब्रिज भूषण गैरोला पर डोईवाला अस्पताल के मुद्दे को लेकर जमकर हमला बोला।

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने अस्पताल परिसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि स्थानीय विधायक बृज भूषण गैरोला नहीं चाहते कि डोईवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अनुबंध हिमालयन अस्पताल से खत्म हो।

सेमवाल ने कहा कि स्थानीय विधायक को इस मामले में अपनी भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए, नहीं तो वो एक हफ्ते के बाद स्थानीय विधायक का पुतला फूंकेंगे।

और पूरे उत्तराखंड में जितने भी अस्पताल पीपीपी मोड पर दिए गए हैं, उनके निरस्तीकरण के लिए व्यापक जन आंदोलन शुरू करेंगे। इससे पहले उन्होंने अस्पताल के सीएमएस से मुलाकात करके व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। और अनुबंध के अनुसार स्वास्थ्य सेवा सुचारू न होने पर आक्रोश व्यक्त किया।

यूकेडी जिलाध्यक्ष संजय डोभाल ने कहा कि अनुबंध के अनुसार सेवाएं न देने के चलते डोईवाला अस्पताल का अनुबंध हिमालयन अस्पताल से निरस्त कराने की संस्तुति मुख्य चिकित्सा अधिकारी और स्वास्थ्य महानिदेशक भी कर चुके हैं।

और तत्कालीन स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने भी अनुबंध निरस्त कराने की अनुमति प्रदान कर दी थी, लेकिन स्थानीय विधायक गैरोला ने इसमें अपना अड़ंगा लगा दिया है।

यूकेडी नेता शिशुपाल चौहान ने कहा कि आखिर ऐसा क्या कारण है कि स्थानीय जनता के आक्रोश और तमाम अधिकारियों की प्रबल संस्तुति के बावजूद स्थानीय विधायक इसमें रोड़ा अटका रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!