उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मराज्य

डीएम ने जोशीमठ में भवन सर्वे कार्यो के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक ली

चमोली। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जोशीमठ नगर में भवन सर्वे कार्य के लिऐ

नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक ली।

उन्होंने निर्देशित किया कि सभी भवनों का सर्वे कार्य जल्द से जल्द पूरा करना सुनिश्चित करें।

जिस वार्ड में भवनों की संख्या अधिक है, वहां पर अतिरिक्त टीम लगायी जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा प्राथमिकता है। जो भवन असुरक्षित हो चुके है

वहां से लोगों को तत्काल शिफ्ट कराएं। असुरक्षित भवनो में कोई भी व्यक्ति ना रहे।

जोशीमठ नगर में 9 वार्ड है। सभी वार्डों में प्रत्येक भवन सर्वे किया जा रहा है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, सयुंक्त मजिस्ट्रेट दीपक सैनी,

एसडीएम कुमकुम जोशी सहित टेक्निकल सर्वे टीम के सभी नोडल अधिकारी मौजूद थे।

ललिता प्रसाद लखेड़ा

ये भी पढ़ें:  चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें: सीएम धामी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!