अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

देहरादून से पौड़ी जा रही रोडवेज बस ने हर्रावाला में कार को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

देहरादून। देहरादून से पौड़ी गढ़वाल जा रही एक रोडवेज बस ने एक कार को जबरदस्त टक्कर मार दी।

जिसके बाद वह अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया।

वही दूसरी बस मंगवाकर बस सवारियों को आगे भेजा गया।

घटना आज सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास की है। जब लगभग 30 सवारियों को लेकर रोडवेज बस देहरादून से पौड़ी जा रही थी।

हर्रावाला पुलिस चौकी क्षेत्र में बस ने सामने जा रही एक ऑल्टो कार को जबरदस्त टक्कर मार दी।

बस कार को धकेलते हुए आगे ले गई। और डिवाइडर से कार जा टकराई।

कार में दो लोग सवार थे। जिसमें एक को अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

ये भी पढ़ें:  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 15 महानुभावों को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से किया सम्मानित

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!