अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

अस्थियां विसर्जन कर घर लौट रहे लोगों से भरे विक्रम और पिकअप की डोईवाला में हुई टक्कर, कई घायल

डोईवाला। डोईवाला के प्रेम नगर फाटक पर आज शाम करीबन 5:30 बजे एक विक्रम और पिकअप वाहन की टक्कर हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।

 

विक्रम में नागल बुलंदा की सवारियां मौजूद थी जो हरिद्वार से अस्थियां विसर्जन कर घर लौट रही थे। पिकअप ने विक्रम को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप ने विक्रम को मिल की तरफ धकेल दिया। इसी दौरान बुलेट से एक लड़की और लड़का वहां से गुजर रहे थे। उन को भी चोट पहुंची है।

बताया जा रहा है कि लड़की के पैर में फैक्चर हो गया। इस टक्कर से कई लोग घायल हुए। 108 की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

कोतवाली अन्तर्गत शुगर मिल प्रेमनगर बाजार की ओर एल ई सी ऑफिस के समीप तेज और अनियंत्रित होकर सवारी विक्रम को टक्कर मारते हुए एक बाइक सवार को भी चपेट में ले लिया।

दुघर्टना के बाद जीप चालक फरार हो गया। दुर्घटना के बाद अफरा तफरी मच गई।

गंभीर घायल होने पर तीन को हिमालयन अस्पताल रैफरकिया गया है। कोतवाल मनोज मैनवाल ने कहा कि दुघर्टना में विक्रम मे सवार नागल ज्वाला पुर के एक ही परिवार के 8 सदस्य घायल हुए हैं।

जो हरिद्वार में अस्थि विसर्जन के बाद विक्रम से वापस घर लौट रहे थे। घायलों में प्रवीण, नवीन, इंद्र पाल, सत्य पाल, उदेश , इलमसिंह, वीरेंद्र विकास के अलावा बाइक सवार और शालू भी घायल हैं।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!