अपराधउत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मराज्य

साईं घाट, ऋषिकेश गंगा में नहाते हुए डूबा शामली का युवक

ऋषिकेश। साईं घाट, ऋषिकेश में डूबने से एक युवक की मौत हो गई।

त्रिवेणी घाट से 01 किमी दूर साईं घाट, ऋषिकेश में शामली उत्तरप्रदेश से आये एक युवक के डूबने की सूचना SDRF को प्राप्त हुई।

उक्त युवक मनोज पुत्र मांगेराम उम्र 20-22 वर्ष निवासी जलाबाद थाना सावली जिला शामली, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

व साईं घाट पर अपने दोस्तों के साथ नहाते समय अचानक अनियंत्रित होने से गहरे व तेज पानी की चपेट में आकर डूब गया।

सूचना मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँचकर गहन सर्चिंग की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, महिला कांग्रेस ने चितई गोल्ज्यू देवता के दरबार में लगाई गुहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!