अपराधउत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

वेदीखाल पौड़ी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने हर घर तिरंगे का संकल्प लिया

देहरादून।  ‘हर घर तिरंगा ‘अभियान को वेदीखाल पौड़ी महाविद्यालय परिसर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों और छात्र छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान में जन सहभागिता बढ़ाने हेतु एक रैली का आयोजन महाविद्यालय परिसर से किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफ़ेसर डीपी भट्ट ने सभी छात्र छात्राओं और स्वयंसेवकों से इस अभियान में पूरे जोश उत्साह के साथ प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और उसकी गरिमा को ध्यान में रखते हुए इस अभियान में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और कर्मचारी गण उपस्थित रहे। और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ महेंद्र सिंह रावत ने किया। दिनांक 13 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक घरों में तिरंगा फहराने का संकल्प लिया गया। यह अभियान राष्ट्रीय एकता को आगे बढ़ाएं ऐसा संदेश देने का प्रयास किया गया।

ये भी पढ़ें:  मिलिट्री इक्यूपमेंट संस्थान की इस नई ब्रांच से मिलेगा उच्च गुणवत्ता का सामान1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!