अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

खाई में गिरा ट्रक- एक की मौत एक हुआ घायल

टिहरी। व्यासी के पास ट्रक के खाई में गिरने से एक की मौत और एक घायल हो गया।

चौकी व्यासी से SDRF को सूचित कराया गया कि निगेर के पास एक ट्रक खाई में गिर गया है।

ट्रक में सवार लोगों को खाई से रेस्क्यू करने हेतु SDRF की आवश्यकता है।

 

तहसील गजा थाना देवप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत गजा देवप्रयाग मोटर मार्ग पर स्थान निगेर, मरोड़ाघाटी के समीप एक ट्रक संख्या यूके- 14सी-1378 अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 200 मीटर खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

जिसमें कुल 2 व्यक्ति सवार थे। ट्रक देवप्रयाग से गजा खाड़ी मार्ग से टिहरी जा रहा था।

जिसमें से एक व्यक्ति (चालक )की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी और एक व्यक्ति घायल अवस्था मे था।

जिसे SDRF टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू कर गहरी खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस द्वारा सीएचसी देवप्रयाग पहुंचाया गया।

व मृतक के शव को निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

*मृतक का नाम*-
हरि ओम पुत्र अज्ञात,उम्र- 24 वर्ष, निवासी- ग्राम बागी, भागीरथीपुरम, तहसील टिहरी।

*घायल का नाम*-
रमेश पुत्र अज्ञात उम्र 28 वर्ष, स्थान- ढूंगीधार बौराड़ी, नई टिहरी।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR कार्यक्रम के तहत सीएम धामी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सौंपा गणना फॉर्म

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!