उत्तराखंडएक्सक्यूसिवदेहरादूनधर्म कर्मराज्य

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे जॉलीग्रांट, सीएम धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

Dehradun. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शाम साढ़े चार बजे दिल्ली से जॉलीग्रांट पहुंचे।

जोलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा राजनाथ सिंह का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

जिसके बाद रक्षा मंत्री एम आई 17 हेलीकॉप्टर द्वारा जीटीसी हेलिपैड देहरादून को रवाना हुए।

जवानों संग मनाएंगे दशहरा

राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड आए हैं। बुधवार को वो आईटीबीपी जवानों संग चीन सीमा पर दशहरा मनाएंगे।

बद्रीनाथ के करेंगे दर्शन

राजनाथ सिह बद्रीनाथ के दर्शन भी करेंगे। जिसके बाद वो कल बुधवार को वापस हेलीकॉप्टर से जॉलीग्रांट पहुचेंगे।

और दोपहर करीब एक बजे सेना के विमान द्वारा जोलीग्रांट से दिल्ली को रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें:  गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!