उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

डोईवाला में जिला समन्वयक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति बनाई

डोईवाला। अखिल भारतीय कांग्रेस द्वारा नियुक्त देहरादून जिले के समन्वयक लोकेश वशिष्ट का डोईवाला स्थित राजीव गांधी पंचायत राज संगठन कार्यालय में स्वागत किया कर आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा की गई।

उत्त्तराखण्ड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए समन्वयक नियुक्त किये गए हैं । चुनावों तक सभी समन्वयकों को प्रत्येक विधानसभा में दौरा कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को कहा गया है। जिले के समन्वयक द्वारा दुधली स्थित परवादून कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं व अनुसांगिक संगठनों के अध्यक्षों के साथ चर्चा की गई व उक्त कार्यक्रम के बाद डोईवाला में राजीव गांधी पंचायत राज संगठन,युवा कांग्रेस,

एनएसयूआई,महिला कांग्रेस,किसान कांग्रेस व सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। कहा कि उनका काम विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन के साथ सभी अनुसांगिक संगठनों को बूथ स्तर पर मजबूत करने का है। इसलिए वो घर घर जाकर कार्यकर्ताओं और जनता से मुलाकात करेंगे।

संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ उग्र आंदोलन कर ग्राम स्तर पर पदयात्रा कर जनता को जागरूक करने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद कपरुवाण, राहुल सैनी, सावन राठौर, कमलजीत कौर, भूपेंद्र नेगी, मनीष यादव, जितेंद्र सिंह नेगी, आरिफ अली, शुभम काम्बोज,

सतनाम सिंह, महेश लोधी, आशिक अली, अनुज कन्नौजिया, नीरज भंडारी, आरती वर्मा, अखलाख साबरी, उमेद बोरा, अंकुश सैनी, स्वतंत्र बिष्ट, मोंटी सैनी, विमल गोला, सुनील थपलियाल, मनोज पाल, सूरज भट्ट, साहिल अली, अमन बिष्ट, हर्षित उनियाल, शाहरुख, सौरभ प्रजापति आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के नगरा तराई में किया मतदान

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!