उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीति

PIC doiwala: नए मतदाताओं को चुनाव के महत्व के बारे में बताकर जागरूक किया, एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में भी दिलवाई गई शपथ

डोईवाला। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट मे शपथ ग्रहण समारोह में कोविड मानकों का पालन करते हुए समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को शपथ ग्रहण कराई गई।

मतदाता दिवस मनाते हुए कर्मचारियो और अधिकारियों को बताया गया कि भारत विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र है और जनता ही इस अनूठे लोकतंत्र की बुनियाद है। प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भविष्य की नींव रखता है और राष्ट्र निमार्ण में अहम भूमिका निभाता है। इस भूमिका में खरे उतरने हेतु समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन करने व धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई गयी।

पर पब्लिक इंटर कालेज में जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत नये बने मतदाताओं को चुनाव की महता से अवगत कराया गया। कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए आयोजन कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की मज़बूती के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए। नये मतदाताओं को वोट की ताकत को समझकर सरकारों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

परीक्षा प्रभारी नरेश वर्मा शिक्षक अश्विनी गुप्ता ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की महता को बताते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र है जहाँ पर मत की ताकत इसे मजबूत बनाती है। इस अवसर पर बीएलओ अंजू बिष्ट, किरन देवी, कोमल के अलावा शिक्षक आलोक जोशी, सुदेश सहगल के अलावा नये मतदाता बने युवा मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  गोदियाल की पढ़ाई लिखाई और महाराष्ट्र में सम्पत्ति को लेकर भाजपा का हमला, परिवार भी मुम्बई तो फिर गोदियाल पहाड़ों कू रैबासी कैसे : जुगरान

Related Articles

Back to top button