उत्तराखंडएक्सक्यूसिवदेहरादूनराजनीति

Doiwala में डंका किसका बजेगा, प्रत्याशियों के इम्तहान की घड़ी आई, राज्य गठन के बाद डोईवाला को मिलेगा पहला स्थानीय विधायक

डोईवाला। प्रदेश की सबसे हॉट और चर्चित विधानसभा सीट पर भी कल मतदान किया जाएगा।

इस हॉट सीट पर किसका डंका बजेगा। ये तो दस मार्च को नतीजे आने के बाद ही साफ होगा। लेकिन इस सीट पर इस बार तगड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। भाजपा और कांग्रेस समेत जितने भी प्रत्याशी डोईवाला से चुनाव लड़ रहे हैं। वो सभी स्थानीय हैं। राज्य गठन के बाद यह पहला मौका होगा।

जब दो प्रमुख पार्टियों के स्थानीय प्रत्याशी चुनाव में दो-दो हाथ करेंगे। मतदान से पहले की रात सभी प्रत्याशियों पर भारी पड़ने वाली है। क्योकि यहां सभी प्रत्याशियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया हुआ है। कुछ जीत के लिए तो कुछ दूसरों को जीत से दूर करने के लिए जोर आजमा रहे हैं।

भाजपा की तरफ से बृजभूषण गैरोला मैदान में हैं। जिनके लिए पूर्व सीएम और डोईवाला विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत व भाजपाईयों ने पूरा दम लगा रखा है। दूसरी तरफ कांग्रेस से गौरव सिंह मैदान में हैं। जो प्रीतम सिंह के काफी करीबी हैं। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र नेगी भी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं डोईवाला में पिछले कुछ समय से जनता के मुद्दे उठाकर सरकार पर सवाल उठाने वाले यूकेडी प्रत्याशी शिव प्रसाद भी मैदान में हैं।

कौन किसे लाभ और नुकसान पहुंचाएगा ये परिणाम के बाद ही पता चलेगा। लेकिन डोईवाला में भाजपा और कांग्रेस से बड़े नेताओं की साख दाव पर लगी हुई है। राज्य गठन से लेकर 2014 उपचुनाव को छोड़कर डोईवाला सीट पर भाजपा का कब्जा रहा है। लेकिन एक बात तय है कि जीते कोई भी पहली बार दस मार्च को डोईवाला को स्थानीय विधायक मिलेगा।

ये भी पढ़ें:  जनता भी व्यवस्था में बने सहभागी, समस्याओं की फोटो व लोकेशन डीआईपीआर देहरादून के फेसबुक/इंस्टाग्राम पेज पर करें टैगः डीएम

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!