अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

डोईवाला में हुई डकैती का जल्द खुलासा कर सकती है पुलिस

देहरादून। डोईवाला में दिन दहाड़े मुख्य बाजार में हुई डकैती की वारदात को लेकर पुलिस काफी गंभीर है।

पुलिस की कई टीमें घटना के खुलासे में लगी हुई हैं। और कई संदिग्ध लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

जिससे पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को डोईवाला मुख्य बाजार के पास शीशपाल अग्रवाल के घर हथियारबंद बदमाशों ने डकैती को अंजाम दिया था।

जिस पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए कई टीमें गठित कर घटना पर काम शुरू कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार पुलिस घटना के खुलासे के काफी करीब है। और जल्द मामले का खुलासा कर सकती है।

सीसीटीवी लगवा रहे लोग
देहरादून। डोईवाला में दिन दहाड़े डकैती के बाद लोग अब सीसीटीवी कैमरा लगवा रहे हैं। रविवार को कई लोगों ने सीसीटीवी लगवाए।

ये भी पढ़ें:  सीजेएम हैम्पटन कोर्ट स्कूल में ‘शांति और संस्कृति’ विषय पर वार्षिक पुरस्कार समारोह संपन्न, IAS दीपक रावत ने छात्रों को सिखाया डिजिटल दौर में खुद को संतुलित रखने का हुनर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!